जमशेदपुर : मानसून के प्रवेश करते ही झमाझम बारिश हो रही है और बारिश होते ही अब सांपों का आतंक भी शुरू हो गया हैं। ताजा मामला छोटा गोविंदपुर का है। जहां एक व्यक्ति अपने दरवाजे पर झाड़ू लगा रहा था तभी अचानक विषैला सर्प ने डस लिया उसे। वही आनन-फानन में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। उधर विषैले सर्प के डसने के बाद पूरे छोटा गोविंदपुर कि लोग दहशत में है। वैसे बरसात के समय सांपों का आतंक ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ जाता है। और गोविंदपुर के इस इलाके में सांपों का आतंक जारी हैं। उधर जिस व्यक्ति को सांप ने डसा हैं उस परिवार के लोग काफी डरे हुए। हालांकि इन्होंने झाड़-फूंक का रास्ता अपनाया जब वह ठीक नहीं हुआ तो सीधे अस्पताल चले आए।
Advertisements
Advertisements

