जमशेदपुर : टी 20 विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका पर शानदार जीत दर्ज करने के पर समाजसेवी रवि जयसवाल ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय टीम ने एक के बाद एक शानदार विजय हासिल कर पूरे टूर्नामेंट को रोमांचक बना दिया। श्री जयसवाल ने कहा कि, ‘भारतीय टीम को इस शानदार जीत के लिए समस्त देशवासियों की तरफ से बहुत-बहुत बधाई. करोड़ों देशवासी आपके इस शानदार प्रदर्शन के लिए गर्व का अनुभव कर रहे हैं।
खेल के मैदान में आपने वर्ल्डकप जीता लेकिन हिंदुस्तान के हर गली-मोहल्ले में आपने देशवासियों का दिल जीत लिया। यह टूर्नामेंट एक विशेष कारण से भी याद रखा जाएगा। इतने सारे देश, इतनी सारी टीमें और एक भी मैच हारना नहीं, यह छोटी उपलब्धि नहीं है। आपने क्रिकेट जगत के हर महारथी उनके हर बॉल को खेला और आप शानदार विजय प्राप्त करते रहे।
एक के बाद एक विजय की इस परंपरा ने आपके हौसले को तो बुलंद कर दिया लेकिन साथ ही इस टूर्नामेंट को भी रोचक बना दिया। मैं समाजसेवी रवि जयसवाल आपको बहुत-बहुत बधाई देता हूं और बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।’
Advertisements

Advertisements

Advertisements

