जमशेदपुर : नवंबर 2025 में रांची और देश भर के बैंक कुल 11 दिन बंद रहेंगे। इनमें 5 दिन रविवार, 2 दिन शनिवार (दूसरा और चौथा शनिवार) की नियमित छुट्टियां शामिल हैं, जबकि बाकी 4 दिन विभिन्न त्योहारों और विशेष अवसरों के कारण बंद रहेंगे। खासकर रांची में 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे। अन्य बैंक छुट्टियों में 1, 7, 8, और 11 नवंबर को भी बैंकों की छुट्टियां होंगी, जो राज्य विशेष त्योहारों या अवसरों से जुड़ी हैं। इसलिए, नवंबर में बैंकिंग कार्यों के लिए योजना बनाते समय इन बंद दिनों का ध्यान रखना जरूरी है।
Advertisements

