सिल्ली (मुरी) : सिल्ली थाना क्षेत्र के हलमाद गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने हलमाद निवासी लगभग 35 वर्षीय मनिका देवी का शव एक पेड़ से लटका हुआ बरामद किया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मायके और शादी को लेकर चर्चा
ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि मृतिका मूल रूप से खूंटी जिले की रहने वाली थी और उसकी शादी हलमाद गांव में हुई थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, महिला का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम प्रसंग होने की चर्चा है। ग्रामीणों ने कई बार उसे किसी अन्य युवक के साथ मिलते-जुलते भी देखा था।
पुलिस कर रही है हर पहलू पर जांच
घटना की सूचना मिलते ही सिल्ली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर संभावित बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा हो सकेगा।
रिपोर्ट: रिंकी कुमारी

