जमशेदपुर : सोमवार, 20 जुलाई को पवित्र अमरनाथ यात्रा के दौरान बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में पहुंचकर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर भगवान शिव से पूरे झारखंड एवं जमशेदपुरवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई। पूजा-अर्चना के दौरान बाबा अमरनाथ से प्रार्थना की गई कि वे राज्य और शहर के सभी परिवारों पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करें। साथ ही प्रदेश में भाईचारा, विकास और सामाजिक सौहार्द कायम रहे तथा सभी नागरिकों का जीवन मंगलमय हो।

श्रद्धालु ने कहा कि बाबा बर्फानी के दर्शन और पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त होना अत्यंत आध्यात्मिक एवं अविस्मरणीय अनुभव है। उन्होंने बाबा अमरनाथ से समस्त झारखंड एवं जमशेदपुरवासियों के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की भी कामना की।

