नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, शुक्रवार सुबह लद्दाख के कारगिल में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया, जबकि जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी भूकंप के हल्के से मध्यम झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र कारगिल से कुछ किलोमीटर दूर था और यह 15 किलोमीटर की गहराई पर आया।
Advertisements
Advertisements

