जमशेदपुर : क्राइम कन्ट्रोल व मानवाधिकार संघ के राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा संगठन के विस्तार एवं मानवाधिकार संरक्षण के उद्देश्य से विष्णू नाथ तिवारी को जिला अध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम (झारखंड) पद पर नियुक्त किया गया है. संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री तिवारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए मानवाधिकारों के संरक्षण, सामाजिक न्याय, अपराध नियंत्रण के प्रति जनजागरूकता तथा संगठन के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही वे संगठन के नियमों, अनुशासन एवं गोपनीयता का पूर्ण पालन करते हुए समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करेंगे ।

राष्ट्रीय कार्यालय ने आशा व्यक्त की है कि विष्णू नाथ तिवारी अपने नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा देश एवं समाज में एकता, सुरक्षा, न्याय और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे. इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विष्णू नाथ तिवारी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

