जमशेदपुर : बेरमो विधायक, सह इंटक के राष्ट्रीय सचिव अनूप सिंह के लगातार प्रयास से आज राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन को कोल इंडिया कमेटी में मान्यता मिलने से इंटक को मजबूती प्रदान हुई है. पिछले सात सालो से लगातार प्रयासरत स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह की बगिया को सींच कर मजबूती देने का काम आज अनूप सिंह के द्वारा किया गया है। आज पूरे देश में इंटक को और ज्यादा मजबूती प्रदान हुई है जिससे कोल मजदूरों की आवाज और हक की लड़ाई को और मजबूती के साथ प्रबंधन के समक्ष रखा जाएगा. एवं उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
Advertisements

Advertisements

Advertisements


इस मौके पर मजदूर नेता सह अनूप सिंह फैन्स क्लब की ओर से संजीव रंजन ने अनूप सिंह जी को पूरे देश की कोयला मजदूरों की तरफ से आभार प्रकट किया।
