हजारीबाग । हजारीबाग जिले में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों के पैर में गोली लगने की सूचना है। घायल दोनों अपराधियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान गैंग का एक अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहा।
घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और फरार अपराधी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मुठभेड़ से जुड़े अन्य विवरण और गिरफ्तार अपराधियों की पहचान के संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

