पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के जराईकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसीमें हुई हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपित में सिंगे मेलगांडी शामिल है। एसपी आशुतोष शेखर ने शनिवार को बताया कि 14 जनवरी को जराईकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसी में बुजुर्ग महिला मंगरी जतरमा की हत्या अज्ञात व्यक्ति की ओर से कर दी गयी थी।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

इस संबंध में अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अनुसंधान के क्रम में सिंगे मेलगांडी को छापामारी कर गिरफ्तार किया है। आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में अभि राम जतरमा और कुजरी जतरमा को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
