जोन्हा- सिल्ली : विस अन्तर्गत अनगढ प्रखंड के जोन्हा डीपाटोली में एक किमी कच्ची रास्ते पर पथ निर्माण को लेकर शिलान्यास किया गया। शिलान्यास गाँव डीपाटोली के बुजुर्ग महिला अरसेन बेक के करकमलों से हुआ। ग्रमीण बताते हैं कि मुख्य रास्ते से गांव तक जाने का जंगल से बस यही कच्चा रास्ता था, पथ बनने से हमलोग को काफी खुशी मिलेगी। इस पर बिधायक अमित महतो ने सबको जोहार, अभिवादन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रयास है कि और भी ऐसे बहुत सरकार के योजना धरातल पर लाई जाएगी।

इसके अलावा सोनापतरा जो काफी जंगल से घिरा है जोन्हा बजारहाट से लगभग तीन किमी अन्दर पीच सड़क से अन्दर काफी उड़ खाब़र पथरीली रास्ता को पीसीसी शिलान्यास से ग्रमीण काफी खुश है, ग्रमीणों के बीच मिठाई भी बांटा गया। बुजुर्ग महिला जो शिलान्यास किया शुकरो को अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया गया। अंत में वरवादाग पंचायत भवन के क्षेत्र में स्वास्थ्य उप केन्द्र भवन निर्माण का उद्घाटन किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में शीलवन्ती बेक, विशवासी बेक, शालमी एक्का, सोहन बेक, जाॅन बेक, रौशन बेक, अनु बेक, सोनामी बेक, धनेशवर महतो, दनियल बेक, संतोष बेक, किसलय महतो, समेत ग्रमीण उपस्थित थे।
रिपोर्ट: रिंकी कुमारी

