सिल्ली : सिल्ली प्रखण्ड अंतर्गत कारेयाडीह गाँव में पिछले 3 महीनों से जलमीनार बिल्कुल खराब है। मोहल्ले वासी पानी को लेकर तरस रहें है साथ में मंदिर प्रांगण होने के चलते पानी के लिए पुजारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसको लेकर मोहल्ले वासियों ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ओर स्थानीय विधायक अमित महतो के अलावा पंचायत के जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुकें है लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हुआ है। जिसको लेकर मोहल्ले वासियों में जनप्रतिनिधियों के कार्यशैली से काफी नाराज दिख रहे हैं। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन और पेयजल विभाग से अभिलंब जलमीनार को ठीक करने के लिए गुहार लगा रहें हैं ताकि जल संकट से राहत मिल सके।

रिपोर्ट: रिंकी कुमारी
