- कल झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा करेगा चुनाव आयोग
रांची : इस बार आयोग ने 20 अगस्त को ही मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि तय की है। 11 जुलाई को चुनाव आयोग उपायुक्तों के साथ मतदाता पुनरीक्षण के साथ चुनावी तैयारियों की भी समीक्षा करेगा।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

10 जुलाई को आएंगे चुनाव आयोग के अधिकारी
10 जुलाई को चुनाव आयोग के वरीय उप चुनाव आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा व नितेश व्यास झारखंड आ रहे हैं।
उनके साथ आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद भी होंगे। उसी शाम को अधिकारी राज्य के मुख्य चुनाव पदाधिकारी के साथ मतदाता पुनरीक्षण और चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
कल 11 जुलाई को वे राज्य के सभी उपायुक्तों के साथ भी बैठक कर समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक रामगढ़ जिला के पतरातू में होगी।
