रांची : रांची में जिस -जिस रास्ते से पीएम का काफिला गुजरा वहां उनका भव्य स्वागत किया गया. पारंपरिक वेश-भूषा में क्षेत्रीय कलाकारों ने मंच से नृत्य प्रस्तुत कर पीएम का अभिनंदन किया. रातू रोड चौक पर भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया. जैसे ही पीएम मोदी का काफिला रातू रोड चौक पहुंचा वहां मौजूद लोगों का उत्साह काफी बढ़ गया. मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ता और आम लोगों के द्वारा भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और मोदी मोदी के नारा लगाना शुरू कर दिया. साथ ही साथ कार्यकर्ताओं के द्वारा पीएम के काफिले पर पुष्प वर्षा भी की गई. रातू रोड चौक पर इस भव्य स्वागत को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी लोगों का हाथ हिला कर अभिवादन किया. जिसके बाद उनका काफिला राजभवन की तरफ बढ़ गया. पीएम मोदी रोड शो के बाद रात्रि विश्राम राजभवन में ही करेंगे. यहां संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सांसद प्रोफेसर आदित्य साहू, भाजपा नेता रमेश सिंह, रौशनी खलखो, ओमप्रकाश यादव और बलराम सिंह समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. यहां राम दरबार की जीवंत झांकी प्रस्तुति की गई. इसके साथ ही करीब बीस फुट की श्री राम की प्रतिमा भी बनाई गई थी।
झारखंड की राजधानी रांची में पीएम मोदी के आगमन को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह दिखा. पीएम नरेंद्र मोदी रांची एयरपोर्ट से राजभवन के लिए निकले. सबसे पहले बिरसा चौक पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद प्रतिमा की परिक्रमा कर लोगों का अभिवादन किया. बिरसा चौक से लेकर रातू रोड तक सड़क किनारे हजारों लोगों ने पीएम मोदी का स्वागत किया. बीजेपी के साथ-साथ आजसू के नेता और कार्यकर्ता भी पीएम के स्वागत में जुटे रहें. सुरक्षा के भी चाक-चौबंद इंतजाम किये गये थे. पुलिस प्रशासन के लोग पूरी तरह से मुस्तैद नजर आये।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

