रांची : झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू होने के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र (Enumeration Form) भरकर जमा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने भी SIR अभियान के तहत अपना फॉर्म भर दिया है और राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की अपील की।उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र की नींव जागरूक मतदाता होते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग ले।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपने परिवार, पड़ोस और समाज के अन्य पात्र मतदाताओं को भी इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने अपने संदेश का समापन “जोहार!” के साथ किया।
#Jharkhand #HemantSoren #SIR #VoterList #Enumeration #Election #Democracy #Voters #Ranchi #ECI #JharkhandNews #BreakingNews #Johaar #CivicDuty #India

