झारखंड : पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना क्षीण हो गई है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें इस संबंध में स्पष्ट संदेश दे दिया है।
Advertisements

Advertisements
उल्लेखनीय है कि वे विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक थे और उन्होंने इससे दल के प्रमुख नेताओं को भी अवगत कराया था। इससे जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में संशय की स्थिति थी। परस्पर दावेदारी को लेकर भीतर-बाहर घमासान भी चल रहा था। अब इसका पटाक्षेप होने की संभावना है।
