रांची : झारखंड विधानसभा में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस प्रस्ताव को झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा ने सदन में रखा, जिसका समर्थन नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित सभी दलों ने किया। इसके बाद पूरे सदन ने एक स्वर से इस प्रस्ताव को पारित कर दिया।
Advertisements

Advertisements
इस फैसले के बाद झारखंड की राजनीतिक और सामाजिक धारा में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसे गुरुजी के योगदान और बलिदान को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
