झारखंड : सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है. अब युवाओं का 7 साल का लंबा इंतजार खत्म हो गया है. जेपीएससी 508 पदों पर जल्द ही भर्ती लेने वाला है.इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिये गये हैं. दरअसल, हिंदी दैनिक, दैनिक जगरण की रिपोर्ट के अनुसार, छठी सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जेपीएससी ने 508 पदों पर भर्ती निकाली है. गौरतलब है कि राज्य प्रशासनिक सेवा के तहत उप समाहर्ता के पदों पर नियुक्ति के लिए छठी सीमित प्रतियोगिता परीक्षा सात वर्ष बाद आयोजित की जाएगी.

झारखंड लोक सेवा आयोग यानी जेपीएससी ने इस परीक्षा के लिए 25 सितंबर 2018 को ही विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए थे, लेकिन विभिन्न कारणों से इसकी लिखित परीक्षा अभी तक आयोजित नहीं हो सकी थी. अब आयोग ने सात सालों के बाद इसकी लिखित परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है. यह परीक्षा पांच से छह दिसंबर को आयोजित होगी.
508 पदों पर निकाली भर्ती
आयोग ने इसी के साथ कुल नौ प्रतियोगिता परीक्षाओं की संभावित तिथियां भी घोषित कर दी हैं. आयोग ने कहा है कि विभिन्न परीक्षाओं की घोषित तिथियां संभावित हैं और इनमें बदलाव भी हो सकता है. इन परीक्षाओं के माध्यम से कुल 508 पदों पर नियुक्ति होगी. जैसा की मैने शुरूआत में ही बताया था. इनमें छठी सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से उपसमाहर्ता के 28 पदों के विरुद्ध होनेवाली नियुक्ति भी शामिल हैं.
2018 में शुरू हुई थी प्रक्रिया
बहरहाल, छठी सीमित प्रतियोगिता परीक्षा की प्रक्रिया सितंबर 2018 में ही शुरू की गई थी. हालांकि बाद में 20 मई 2025 को फिर से विज्ञापन जारी कोर्ट के आदेश के आलोक में अनुकंपा पर नियुक्त कर्मियों को भी इसमें सम्मिलित होने के लिए पात्र घोषित किया गया तथा उनसे आवेदन लिए गए.
परीक्षा में शामिल होने के लिए क्या होगी पात्रता?
वहीं इस परीक्षा के लिए कौन से उम्मीदवार पात्र होगें. तो शर्तों के अनुसार, अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 1 अगस्त 2015 को 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. साथ ही, जिन अभ्यर्थियों ने पहले सीमित प्रतियोगिता परीक्षा में तीन बार भाग लिया है, वे इस बार परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे. परीक्षा में तीन प्रश्नपत्र होंगे — दो Objective और एक Subjective.
प्रत्येक प्रश्नपत्र 100 अंकों का होगा और समयावधि तीन घंटे की होगी. इस परीक्षा में किसी प्रकार की साक्षात्कार प्रक्रिया नहीं होगी. लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है, जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग को 5 प्रतिशत की छूट दी जायेगी
