मुरी : रांची झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नव-नियुक्त रांची जिला अध्यक्ष गुना भगत ने केंद्रीय अध्यक्ष व डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो से उनके रांची स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें पुस्तक भेंट की।मुलाकात के दौरान रांची जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में संगठन के विस्तार, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को जोड़ने तथा जनहित एवं छात्र-हित के मुद्दों पर आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

विधायक महतो ने गुना भगत को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन की विचारधारा को जिला के सहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने का आह्वान किया। गुना भगत ने पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरते हुए पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत बनाने और जनता के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने का बात कही। बताते चलने की गुना भगत संगठन की ओर से मांडर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी भी रह चुके हैं। राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उन्हें राजधानी जिला अध्यक्ष का जिम्मेदारी दिया गया है। मुलाकाती के दौरान सैकड़ो जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

