रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आर्थिक रूप से वंचित लोगों को मुफ्त रेत मुहैया कराने के लिए एक नई पहल का ऐलान किया है. झारखंड विधानसभा के सत्र के दौरान इसका ऐलान किया गया. सरकार को उम्मीद है कि इस फैसले से राज्य में रेत की कीमत कम होगी और इसकी आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी.
Advertisements
Advertisements

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार को इस बारे में जानकारी है कि राज्य में रेत की कमी हो रही है और इसकी कीमतें बढ़ रही है. खासतौर पर गरीबों के लिए घर मुहैया कराने वाले अबुआ आवास योजना की वजह से इसके सप्लाई में कमी देखी जा रही है।

