रांची : झारखंड के धार्मिक स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित करते हुए कॉरिडोर बनाने की तैयारी है। इसके लिए राज्य सरकार ने 16वें वित्त आयोग (16th Finance Commission) से अनुदान के तौर पर 1277 करोड़ की मांग रखी है। यह कॉरिडोर देवघर से रांची को सीधे जोड़ेगा। इससे 255 किमी की दूरी 85 किमी घटकर 170 किमी तक हो जाएगी। यह कॉरिडोर चार धार्मिक स्थल रजरप्पा, लुगुबुरु, पारसनाथ, बाबाधाम से गुजरेगा। बीते दिनों रांची दौरे पर आए 16वें वित्त आयोग के समक्ष सौंपे ज्ञापन में झारखंड सरकार ने यह बात कही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
