रांची : रिम्स-2 भूमि विवाद को लेकर आंदोलनरत किसानों और आदिवासी संगठनों ने शनिवार को विरोध का नया तरीका अपनाया। पिठौरिया और नगरी क्षेत्र में किसानों ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का मास्क पहनकर सड़कों पर मार्च किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड की अस्मिता और आदिवासी हक़ की पहचान हैं, इसलिए उनकी तस्वीर और मास्क पहनकर यह संदेश दिया गया है कि “हम अपनी जमीन छोड़ने वाले नहीं हैं।”
Advertisements
Advertisements

