लोकतंत्र सवेरा : देश में रसोई गैस को लेकर बढ़ी अफरा-तफरी के बीच सरकार ने राहत भरी खबर दी है। 16 और 17 मार्च को कांडला और मुंद्रा पोर्ट पर एलपीजी से लदे दो बड़े जहाज पहुंचने वाले हैं, जिससे गैस की सप्लाई में तेजी आएगी। सरकार के अनुसार गैस की कोई कमी नहीं है, बल्कि पैनिक बुकिंग के कारण दबाव बढ़ा है। बुकिंग का आंकड़ा 75 लाख से बढ़कर 88 लाख तक पहुंच गया है।
कालाबाजारी रोकने के लिए नए नियम लागू किए गए हैं, जिनके तहत शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद ही अगली बुकिंग की जा सकेगी।सरकार ने ब्लैक मार्केटिंग पर सख्ती के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और लोगों से घबराकर अनावश्यक बुकिंग न करने की अपील की है।
Advertisements

Advertisements

