मुंबई। सलमान खान को धमकी मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाला असल में उनकी आने वाली एक फिल्म का गीतकार निकला। महाराष्ट्र की वर्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम सोहेल पाशा है, जो सलमान की आने वाली फिल्म के एक गाने का गीतकार है। पुलिस के मुताबिक, कथित तौर पर 24 वर्षीय पाशा ने ही पब्लिसिटी के लिए धमकी भेजी थी। पाशा को क्राइम ब्रांच ने कर्नाटक के रायचूर से गिरफ्तार किया और वर्ली पुलिस स्टेशन को सौंप दिया।
Advertisements
Advertisements

