गोइलकेरा। पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर से मनोहरपुर को जोड़ने वाली एनएच 320 डी गोईलकेरा बाजार के समीप स्थित नाला इन दिनों जानलेवा बन गया है.रोजाना नाले में गिरकर लोग घायल हो रहे हैं.साथ ही आवाजाही करने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.इसे लेकर गोइलकेरा प्रखंड के बीडीओ विवेक कुमार ने संवेदक को जल्द से जल्द नाले का निर्माण कराने का आदेश दिया है.वहीं इस संबंध में बीडीओ विवेक कुमार ने बताया कि गोईलकेरा मस्जिद चौक के समीप जानलेवा बने नाली का निर्माण कार्य संवेदक द्वारा 14 जुलाई सोमवार की शाम को प्रारंभ किया जाएगा. कार्य शुरू करने के साथ ही इस सड़क पर पूरी तरह आवागमन बंद हो जाएगा. इससे 19 जुलाई शनिवार तक आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
Advertisements

