आदित्यपुर : जिला पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक (2012 बैच) विनोद तिर्की को आदित्यपुर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है. पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेश निर्गत करते हुए बुधवार दोपहर इन्हें तत्काल थाना में योगदान देने का आदेश दिया गया है.
Advertisements
Advertisements

गौरतलब है कि पूर्व थाना प्रभारी राजीव सिंह का तबादला होने एवं विरमित होने के बाद तकरीबन 10 दिनों से भी अधिक समय तक थाना प्रभारी की नियुक्ति नहीं की गई थी. इसके बाद विनोद तिर्की को प्रभारी के रूप में प्रस्थापित किया गया है. पुलिस अधीक्षक ने भरोसा जताया है कि नए प्रभारी अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे.
