CHANDIL : चांडिल अनुमंडल में पिछले तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही भारी बारिश से चांडिल डैम का जलस्तर काफी अधिक बढ़ गया है, जिसके बाद डैम के 6 रेडियल गेट को ढाई-ढाई मीटर करके खोला गया। इधर जमशेदपुर से सटे टाटा-रांची मुख्य मार्ग पारडीह काली मंदिर के पास से गुजरने वाली बोड़ाम-पटमदा मार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। कई बड़ी गाड़ियां पानी में डूब गई हैं। चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ने से आसपास के ग्रामीणों को डूबने का डर सता रहा है।
Advertisements
Advertisements

Advertisements

Advertisements

