धनबाद: नीट-यूजी पेपर लीक मामले में CBI ने कथित सह-साजिशकर्ता अमन सिंह को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
Advertisements
Advertisements

मामले में 29 जून को सीबीआई ने हजारीबाग से एक हिंदी मीडिया संगठन के मार्केटिंग पेशेवर जमालुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया था। इससे पहले हजारीबाग में स्थित ओएसिस स्कूल के प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य और कथित तौर पर नीट परीक्षार्थियों को ठहरने के लिए फ्लैट उपलब्ध कराने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था, जहां से बिहार पुलिस ने जले हुए प्रश्नपत्र बरामद किए थे। सीबीआई की जांच टीम ने रविवार (30 जुलाई) को गुजरात के गोधरा से एक प्राइवेट स्कूल के मालिक को गिरफ्तार किया था।
