इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। ईडी ने आबकारी अधिकारी और शराब व्यापारियों के यहां दबिश दी है। बताया जा रहा है कि 71 करोड़ के फर्जी बैंक चालान घोटाले के आरोपियों के साथ ही आबकारी अफसरों के यहां जांच चल रही है। इंदौर के अलावा भोपाल और जबलपुर में भी छापा पड़ा है। फिलहाल ईडी अधिकारी दस्तावेजों की जांच पड़ताल में जुटे हुए है।
Advertisements
Advertisements

