मुंबई : मुंबई के वर्सोवा बीच पर रविवार को अंधेरी के राजा का विसर्जन हो रहा था। इसी दौरान अचानक नाव पलटने के चलते मंडल के कुछ कार्यकर्ता और अन्य लोग पानी के अंदर गिर गए। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह 11:00 बजे मूर्ति का विसर्जन किया जा रहा था। तभी नाव पलट गई।
Advertisements

Advertisements
https://www.facebook.com/share/v/A5dA1EakT4z3rzqz/?mibextid=xfxF2i
समुद्र की लहरों के बीच जा गिरे दर्जनों लोग ….
नाव पलटते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। नाव में सवार दो दर्जन से अधिक लोग समुद्र की लहरों के बीच जा गिरे। वहां मौजूद लोग पानी में डूबे लोगों को बचाने लगे। हालांकि, इस घटना में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। समय रहते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
Advertisements

