जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जुगसलाई मंडल की पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों एवं सह-संयोजकों की बैठक गुरुवार को मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मंडल प्रभारी दीपक झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनमोल शर्मा, प्रकाश जोशी तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि नागेंद्र पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे।



बैठक में हाल ही में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी संगठनात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इसके अलावा आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले योग कार्यक्रम की तैयारियों एवं उसके सफल संचालन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर चंद्रशेखर दास, देवेंद्र शर्मा, रितेश जैन, सुनील साहू, पिंटू सैनी, पिंटू शर्मा, शिल्प तापड़िया, निशा दीक्षित, अशोक सारस्वत, ओमप्रकाश पाठक, नितिन झा, अनूप खान, पवन सिंह, अनिकेत कुमार, सूरज वर्मा, आयुष राज, विजय हेंब्रम, विनय शर्मा, जितेंद्र सिंह, बिमल देवी, चरणपाल सिंह, स्नेहलता सिंह, सूरज सिंह, अनिल सेठ समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



