मुरी : शुक्रवार से बुधवार पांच दिवसीय लोदमु आम बगान में हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। झारखंड बंगाल के भजन मंडली द्वारा राधा कृष्ण मंदिर की परिक्रमा करते हुए ढोल झाल बजाते भजन के माध्यम से राधा कृष्ण का नाम लिया गया।आज स्वर्ण रेखा नदी से जल कलश यात्रा कर माँ दुर्गा मंदिर परिसर में कलशपूजन किया गया। पुजारी विष्णु चरण गोस्वामी पूजा अनूष्ठान को पूरा किया गया। बगान में अलग से मां दुर्गा, और बजरंग बली का भी मंदिर है जिसे रंग रोगन के साथ सजाया गया। पुरोहित शम्भू पांडे की देख रेख में सरा धार्मिक भजन कीर्तन किया जा रहा है। कथा पाठ का आयोजन किया गया है। सन्ध्या आरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम मी है। आसपास के ग्रमीण सभी सफल बनाने में योगदान दे रहे हैं।



रिपोर्ट : रिंकी कुमारी



