मुरी : सिल्ली बिधायक अमित महतो की उपस्थिति में सिल्ली के दक्षिणी बन्ता में बुजुर्ग महिला मो० समीरून खातुन के करकमलों से दो किमी का पीसीसी पथ मरम्मती का शिलान्यास किया गया, जिसमें दक्षिणी बन्ता के मुखिया गंगा नरायण सिंह मुंडा,सिल्ली मुखिया भरत मुंडा, राकेश मांझी, निर्रभय मांझी, राहुल कईरी, असरफ खान, केशव कुमार आदि उपस्थित थे। सड़क निर्माण को लेकर बिधायक ने कहा कि काफी लम्बे समय से सड़क मरम्मती की मांग थी। जिसे यहाँ के ग्रमीण लभान्वित होगे। भविष्य में भी हेमन्त सोरेन सरकार की योजना सिल्ली के धरातल पर लाने का प्रयासरत है। मैं यहाँ के जनता को धन्यवाद देता हूँ। आगे राहे प्रखंड के ठुंगरू डीह नवाडीह पंचायत में 100 मैट्रिक टन क्षमता लैम्पस( गोदाम) निर्माण का शिलान्यास मो सम्पत्ति देवी,मो पोदोबाला देवी, शिवटंगरा में सामुदायिक अस्पताल,मो बिरो देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मो बिन्दु देवी ने 800 मी का पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास किया गया। राहे प्रखंड जेएमएम अध्यक्ष पशुपति अहीर,जेएमएम उपाध्यक्ष सनातन मुंडा, जैसे गाँव के सम्मानित लोग पहुंचे थे.



रिपोर्ट : रिंकी कुमारी



