जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र से लापता हुए तीन स्कूली छात्रों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर परसुडीह थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष अभियान चलाया और छात्रों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित वापस लाया. पुलिस द्वारा बरामद किए गए तीनों छात्रों को आवश्यक पूछताछ एवं औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की सराहना की।



पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चों की गुमशुदगी की सूचना मिलते ही तत्काल खोजबीन शुरू कर दी गई थी। लगातार प्रयास और तकनीकी सहयोग के माध्यम से तीनों छात्रों को सुरक्षित ढूंढ़ निकाला गया। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें तथा किसी भी संदिग्ध स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को दें. इस सफल कार्रवाई से जमशेदपुर पुलिस की सक्रियता और संवेदनशील कार्यशैली एक बार फिर सामने आई है।



