मुरी : पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो का सिल्ली विधानसभा का क्षेत्र की बिजली की हालत बहुत बुरी है।जब से विधायक नहीं रहे क्षेत्र में आम जनता के समस्याओं से दुर होते चले जा रहे हैं। सुदेश महतो का हर जगह आदमी है ,छोटे -छोटे छुट भैया नेता गली- गली चौक चौराहों पर मिल जाएगें, पर कोई जन समस्या आ गया ,तो सुदेश महतो से मिलिए बोल कर जिम्मेदारी से पलड़ा झाड़ देते हैं। यही कारण है कि यहाँ के जनता का रूझान देवेंद्र नाथ महतो की तरफ होता जा रहा है।रात हो या दिन बिजली की आंख मिचौली से जनता दशकों से परेशान है। बिजली के मामले में एक चीज ज्यादा प्रचलित है जरा सा भी बादल घिर जाए या हवा चले, बिजली विभाग एक ही बात बोलता है कि हवा के कारण तार में पेड़ की टहनी जंगल में गिर गया है कब आएगा पता नहीं। सुदेश महतो से सबको उम्मीद था, पर वो भी धीरे -धीरे साथ छोड़ रहे हैं।



रिपोर्ट : रिंकी कुमारी


