जमशेदपुर : शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और बिष्टुपुर स्थित डी.डी. बार के समीप चाकूबाजी की घटना में घायल हिमांशु सिंह की मौत को लेकर आजसू पार्टी ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के साथ-साथ लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
आजसू पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि शहर में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है, जबकि पुलिस का ध्यान आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय ट्रैफिक चेकिंग अभियान तक सीमित दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि डी.डी. बार के बाहर हुई खूनी वारदात में घायल हिमांशु सिंह की मौत ने जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। यह घटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की आवश्यकता को दर्शाती है।
वहीं, पार्टी के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने पूरे मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते पुलिस ने सख्ती और तत्परता दिखाई होती, तो संभवतः एक युवक की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने कहा कि घटना के समय पुलिस की मौजूदगी की बातें सामने आ रही हैं, ऐसे में पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही या संलिप्तता सामने आती है, तो उसके विरुद्ध विधिसम्मत एवं कड़ी कार्रवाई की जाए।
आजसू पार्टी ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और आम जनता का कानून-व्यवस्था पर विश्वास कायम रहे। पार्टी ने शहर में चापड़बाजी सहित अन्य संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने की भी मांग की है।