आदित्यपुर : श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन, आदित्यपुर की नेशनल सर्विस स्कीम (NSS) इकाई द्वारा आज दिनांक 6 जुलाई 2026 को एक 7 दिवसीय विशेष शिविर (स्पेशल कैंप) का भव्य शुभारंभ किया गया। यह शिविर 6 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक गमहरिया के उदयपुर गाँव में संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन कोल्हान विश्वविद्यालय की एनएसएस समन्वयक डॉ. मीनाक्षी मुंडा द्वारा ओरिएंटेशन सत्र के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज सेवा और सामुदायिक विकास के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
शिविर की आगामी कार्ययोजना :
इस 7 दिवसीय शिविर में ग्रामीणों के सर्वांगीण विकास और जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा:
द्वितीय दिवस: ‘जसोए कम्युनिटी’ के सहयोग से व्यापक वृक्षारोपण अभियान।
तृतीय दिवस: एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार।
चतुर्थ दिवस: त्रिनेत्र हॉस्पिटल के सहयोग से ग्रामीणों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर।
पंचम दिवस: ‘हाईफाई जमशेदपुर’ एनजीओ के साथ मिलकर जरूरतमंदों के बीच फूड डिस्ट्रीब्यूशन ड्राइव (भोजन वितरण)।
षष्ठम दिवस: सहायक प्राध्यापक विनय सिंह सांडिल द्वारा ‘मानव तस्करी’ के विरुद्ध जागरूकता अभियान।
सप्तम दिवस: महाविद्यालय प्रबंधन तथा एनएसएस इकाई द्वारा सामुदायिक संवाद, कार्यक्रम का फीडबैक और उपलब्धियों की समीक्षा के साथ शिविर का समापन।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना और ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। कार्यक्रम के सफल संचालन में कॉलेज के शिक्षक, एनएसएस स्वयंसेवक और स्थानीय ग्रामीणों का सक्रिय सहयोग मिल रहा है।