जमशेदपुर : मानवाधिकार मिशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय निदेशक डॉ. जी. जयरामदास के नेतृत्व में मिशन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपायुक्त (डीसी) एवं वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मुलाकात कर पूर्व में दिए गए ज्ञापन के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि 7 जुलाई 2026 को सौंपे गए ज्ञापन में उठाई गई मांगों से दोनों अधिकारियों को अवगत कराया गया। इस दौरान डीसी एवं एसएसपी ने मिशन की मांगों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई एवं सहयोग का आश्वासन दिया. मिशन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रशासन की सकारात्मक पहल से जनहित के मुद्दों के समाधान की उम्मीद जगी है। प्रतिनिधिमंडल में रवींद्र ठाकुर, जसपाल सिंह, निशांत कुमार, जगदीप सिंह, साई प्रसाद, राजीव सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


