पारडीह चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, कहा—उनका संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
जमशेदपुर : झारखंड आंदोलन के महानायक निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को पारडीह चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर निर्मल महतो को नमन किया और उनके संघर्ष एवं बलिदान को याद किया. इस अवसर पर मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि निर्मल महतो का संघर्ष, त्याग और बलिदान झारखंड की जनता के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उन्होंने समाज और झारखंड के हितों के लिए अपना पूरा जीवन संघर्ष में समर्पित किया और अपने प्राणों की आहुति दी। उनके विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा देते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि निर्मल महतो जैसे महान जननायक के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके सपनों के झारखंड के निर्माण के साथ सामाजिक न्याय और जनहित की भावना को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. मेयर ने कहा कि निर्मल महतो के संघर्ष और बलिदान को समाज हमेशा स्मरण करता रहेगा। उनके आदर्श जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी निर्मल महतो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वार्ड पार्षद मोमिता चटर्जी, विनोद रवि दास, जीएम रजा, संतोष पोद्दार, प्रदीप शर्मा, ईश्वर सिंह, प्रभाकर साहू, शाहनवाज अहमद, अंसार खान, अखिलेश सिंह, नीतीश पोद्दार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
