जमशेदपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाटा स्टील के FME विभाग में शनिवार को गरिमापूर्ण एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में JDC चेयरमैन सह विभागीय चीफ मनोज कुमार झा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उपस्थित कर्मचारियों ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लिया. इस अवसर पर मनोज कुमार झा ने सभी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और प्रगति में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कर्मचारियों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

समारोह में JDC के वाइस चेयरमैन एवं इलेक्ट्रिकल T&D के यूनियन कमिटी मेंबर आर.के. सिंह, विभागीय कमिटी मेंबर श्याम सुंदर गोप, हरिओम एवं विवेक राय सहित विभाग के सभी कर्मचारी मौजूद रहे. ध्वजारोहण के दौरान सभी कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। स्वतंत्रता दिवस समारोह सौहार्दपूर्ण, उत्साहपूर्ण एवं देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ।




