जमशेदपुर : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा लक्ष्मी एवं काली पूजा कमेटी, हिल टॉप स्कूल एरिया, क्रॉस रोड नंबर-17, टेल्को कॉलोनी की आवश्यक बैठक दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दिलीप कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने की। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा के सफल, भव्य एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में पूजा की तैयारियों, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। कमेटी के सदस्यों ने पूजा आयोजन को बेहतर बनाने के लिए आपसी समन्वय और सामूहिक सहभागिता पर जोर दिया।

रवि सिंह चंदेल ने दिया इस्तीफा..
बैठक के दौरान कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अध्यक्ष पद से अपना लिखित इस्तीफा सौंप दिया। कमेटी के सदस्यों ने उनके इस्तीफे को सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए पूर्व में किए गए कार्यों और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. इसके बाद बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से रतन सिंह को कमेटी का नया अध्यक्ष मनोनीत किया। वहीं प्रेम कुमार सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
एकजुट होकर भव्य आयोजन का संकल्प…
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कमेटी से पूर्व से जुड़े सभी सदस्य एवं पदाधिकारी अपने पद पर बने रहेंगे और पूर्व की भांति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे। सदस्यों ने आपसी एकता, भाईचारे और सामूहिक सहयोग के साथ आगामी दुर्गा पूजा को सफल एवं भव्य बनाने का संकल्प लिया।
नवनियुक्त अध्यक्ष रतन सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग तथा क्षेत्रवासियों की सहभागिता से इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन और भी बेहतर एवं भव्य तरीके से किया जाएगा। उन्होंने सभी से आयोजन की तैयारियों में सक्रिय सहयोग की अपील की. बैठक में मुख्य रूप से राजीव सिंह, एसके शर्मा, भूपेंद्र, मनोज प्रसाद, निशांत उर्फ मिट्ठू, जीके शर्मा, राकेश सिंह, धीरज चौधरी, सुभाष शर्मा, बृज किशोर सिंह, भारत चौधरी, विजय कुमार सिंह, हरदीप कुमार, आरबी सिंह, सूबेदार सिंह, अमित सिंह, सुमित कुमार सिंह, अशोक सिंह, गौतम सिंह सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।



























































