जमशेदपुर : मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड में जलजमाव और गंदगी की समस्या से स्थानीय लोग परेशान हैं। हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी जमा होने के साथ गंदगी फैल जाती है। इससे क्षेत्र की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आजाद समाज पार्टी के मोहम्मद फैयाज आलम लगातार इस समस्या को उठाते हुए गंदगी और जलजमाव की तस्वीरें सार्वजनिक कर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करा रहे हैं। उनका कहना है कि इलाके में कब्रिस्तान के अलावा कई मस्जिदें, मदरसे और स्कूल हैं, ऐसे में नियमित साफ-सफाई बेहद जरूरी है. स्थानीय लोगों ने नगर निगम से नालियों की नियमित सफाई, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था और कचरे का समय पर उठाव सुनिश्चित करने की मांग की है।
Advertisements

Advertisements

