धालभूमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला की मासिक बैठक शनिवार को नरसिंहगढ़ स्थित अग्रसेन भवन में जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला प्रभारी दिनेश कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक की शुरुआत पार्टी के पितृ पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई. इस दौरान जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी ने पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी को भारत सरकार द्वारा MRPL-ONGC के स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किए जाने पर स्वागत और अभिनंदन किया। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का निर्देश……
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। उन्होंने बूथ समितियों और शक्तिकेंद्रों को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर जोर दिया। साथ ही मंडल पदाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में जनता की समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी पहल करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ को सक्रिय बनाते हुए जनसंपर्क अभियान को और व्यापक करने की जरूरत है, ताकि संगठन की पहुंच आम लोगों तक मजबूत हो सके।
गुरु रविदास जयंती और SIR अभियान पर चर्चा……
बैठक में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली जा रही कलश यात्रा को मंडल क्षेत्र के सभी मंदिरों तक पहुंचाने और कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। इसके अलावा वर्तमान में चल रहे SIR अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ बेहरा ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी, बाबूलाल सोरेन और जिला महामंत्री हेमंत नारायण देव ने भी अपने विचार रखे. बैठक में गीता मुर्मू, राहुल पाण्डेय, रोहित सिंह परमार, ब्रजेश सिंह, दीपक दंडपत, चंदना मुर्मू सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. भाजपा नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती, बूथों का सशक्तीकरण और जनसेवा पार्टी की प्राथमिकता है।



























































