मुरी-सिल्ली : रूडसेट संस्था 21 अगस्त 2026 को 30 दिवसीय LMV Owner Driver प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 29 प्रशिक्षुओं ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण किया इसी अवसर पर संस्थान में 30 दिवसीय Two Wheeler Mechanic प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें कुल 23 प्रशिक्षु सहभागिता कर रहे हैं। साथ ही 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया, कुल 28 प्रशिक्षु उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।उद्धाटन एवं समापन समारोह में राँची जिला परिषद की उपाध्यक्ष,वीना चौधरी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने LMV Owner Driver प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी प्रशिक्षुओं को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। साथ ही उन्होंने नए प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल प्रतिभागियों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया इस अवसर पर संस्थान के निदेशक श्री सुदीप शिशिर एक्का ने कहा कि वर्तमान समय में कौशल विकास एवं स्वरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने LMV Owner Driver प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा Two Wheeler Mechanic एवं बकरी पालन प्रशिक्षण के नए प्रशिक्षुओं को गंभीरता, लगन एवं अनुशासन के साथ प्रशिक्षण ग्रहण करने के लिए प्रेरित कियाकार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ संकाय रंजीत कर्ण, दशरथ महतो, सुनील मुंडा, EDP Assessor विवेकानंद भगत, LMV Driver प्रशिक्षण के प्रशिक्षक बबलू कुमार Two Wheeler Mechanic प्रशिक्षण के प्रशिक्षक रमाशंकर अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाकर कौशल विकास एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता व्यक्त की रूडसेट संस्थान, सिल्ली, राँची द्वारा ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास, उद्यमिता एवं स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निरंतर विभिन्न रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
रिपोर्ट : रिंकी कुमारी



























































