पलामू। पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 121 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने सफेद रंग की Swift Dzire कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें डिक्की और आगे की सीट के नीचे छिपाकर गांजा रखा गया था। पुलिस ने मौके से दो मोबाइल फोन और दो नंबर प्लेट भी बरामद किए हैं। मामले में सतबरवा थाना क्षेत्र के ग्राम झाबर निवासी सनोज कुमार यादव उर्फ बाबू (25) और शम्भू कुमार यादव (30) को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ सतबरवा थाना में कांड दर्ज कर NDPS Act समेत संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बरामद गांजे के स्रोत और इसके संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
Advertisements

Advertisements

