जमशेदपुर : झारखंड सशस्त्र पुलिस-6 (JAP-6) की परिवहन शाखा में शुक्रवार को नवनिर्मित चारपहिया वाहन स्टैंड एवं नवनिर्मित समादेष्टा कार्यालय कक्ष का उद्घाटन किया गया। दोनों नवनिर्मित सुविधाओं का उद्घाटन वाहिनी के समादेष्टा श्री राजेश कुमार (भा.पु.से.) ने किया. उद्घाटन के अवसर पर समादेष्टा ने नवनिर्मित वाहन स्टैंड एवं कार्यालय कक्ष का निरीक्षण किया और इसकी उपयोगिता की जानकारी ली। आधुनिक एवं व्यवस्थित सुविधाओं के निर्माण से वाहिनी के कार्यों को और अधिक सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है. इस अवसर पर झारखंड सशस्त्र पुलिस-6 के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जवानों ने नवनिर्मित सुविधाओं के उद्घाटन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

