झारखंड इकाई की ओर से 2 सितंबर को कार्यक्रम, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जी. जयरामदास ने लोगों से सहभागिता की अपील
जमशेदपुर : जनसेना पार्टी की झारखंड इकाई की ओर से पार्टी प्रमुख पवन कल्याण के जन्मदिन के अवसर पर 2 सितंबर 2026 को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पार्टी की ओर से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. जनसेना पार्टी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जी. जयरामदास ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम के स्थान और समय की जानकारी मंगलवार सुबह दी जाएगी. उन्होंने कहा कि पवन कल्याण के जन्मदिन को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए पौधरोपण का आयोजन किया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों से भी इसमें भाग लेने का आग्रह किया गया है।
Advertisements
Advertisements

