जमशेदपुर : आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जनसेना पार्टी के संस्थापक पवन कल्याण के 55वें जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को जमशेदपुर में जनसेना पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम से जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व जनसेना पार्टी के झारखंड प्रभारी एवं जोहार जनसेवक पार्टी के संस्थापक डॉ. जी. जयरामदास ने किया. जन्मदिन के अवसर पर सबसे पहले बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। कार्यकर्ताओं ने पवन कल्याण की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।


डॉ. जी. जयरामदास ने कहा कि पवन कल्याण का जीवन समाज सेवा, जनकल्याण और जनहित के प्रति समर्पित रहा है। उनके जन्मदिन को सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर मनाना कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान शहर के विभिन्न मंदिरों में भी पवन कल्याण के जन्मदिन तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना को लेकर पूजा-अर्चना की गई।

पौधरोपण कार्यक्रम में डॉ. जी. जयरामदास के अलावा साई प्रसाद, सीताराम राजू, जसपाल सिंह, कन्नैया, दिलीप सिंह, आत्मविकास, एसके मंडल, विजय कुमार मंडल, निशांत कुमार, के.के. सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई. कार्यकर्ताओं ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर सेवा, पूजा-अर्चना और पौधरोपण के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास किया गया है।

