लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों पर आरोप तय
नई दिल्ली। IRCTC घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मामले में दिल्ली की अदालत ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत कुल 9 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। यह मामला कथित तौर पर रेलवे के होटलों के टेंडर और उसके बदले जमीन से जुड़े लेन-देन से संबंधित है। आरोप तय होने के बाद मामले में अब आगे की न्यायिक प्रक्रिया जारी रहेगी।
Advertisements
Advertisements

अदालत की इस कार्रवाई को लालू परिवार के लिए महत्वपूर्ण झटका माना जा रहा है। मामले में आरोपियों को अपना पक्ष रखने और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई का सामना करना होगा।
