रांची : 9 अक्टूबर को राँची के जेएससीए स्टेडियम में भारत और भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी 20 मैच होना है.मैच के आयोजन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है.टी 20 मैच के टिकटों के दाम अगले चार दिन में तय हो जाएंगे.मैच के सुचारू संचालन के लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है. 24 सितंबर के बाद से जेएससीए अपनी तैयारियां शुरू कर देगा. दर्शकों को स्टेडियम में बेहतर अनुभव देने के लिए प्रबंधन पांच प्रमुख बिंदुओं पर काम कर रहा है.इस बार स्टेडियम में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.पिछले दिनों झारखंड प्रीमियर लीग के दौरान भगदड़ की स्थिति बन गई थी. ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए प्रबंधन सतर्क है. मैच के दिन स्टेडियम के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे.
Advertisements
Advertisements

